कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 7, 2020 / 11:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया। इससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 1,048 रुपये की हानि के साथ 62,765 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,048 रुपये यानी 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,765 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 11,764 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 1.91 प्रतिशत की हानि के साथ 23.79 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश