कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 8, 2020 / 09:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया। इससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 186 रुपये की हानि के साथ 65,313 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 186 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,313 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 12,950 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

हालांकि वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.81 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश