मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 27, 2022 / 02:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को चांदी का वायदा भाव 155 रुपये की बढ़त के साथ 65,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का मई डिलीवरी वाला अनुबंध 155 रुपये या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 4,568 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय