अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से चांदी के वायदा भाव में 5,146 रपये प्रति किलो की तेजी

Ads

अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से चांदी के वायदा भाव में 5,146 रपये प्रति किलो की तेजी

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 03:15 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 03:15 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) वैश्विक रुझानों में मजबूती और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति के संकेतों के बीच सोमवार को चांदी का वायदा भाव 5,146 रुपये बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 5,146 रुपये यानी 2.21 प्रतिशत बढ़कर 2,38,331 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस दौरान 10,463 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी तरह सितंबर अनुबंध भी 5,076 रुपये यानी 2.13 प्रतिशत चढ़कर 2,43,817 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसके लिए कुल 5,110 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के मुताबिक, पश्चिम एशिया तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक प्रगति के संकेतों ने बाजार की धारणा को मजबूत किया है, जिससे कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर जुलाई आपूर्ति वाली चांदी वायदा की कीमत करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 66.71 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय