मजबूत वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,371 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से वैश्विक बाजारों में तेजी थी।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,371 रुपये यानी 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,51,999 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव के कम होने तथा डॉलर के कमजोर होने से चांदी में तेजी रही।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में मई डिलीवरी अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत 1.11 प्रतिशत बढ़कर 79.58 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


