मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: August 4, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: August 4, 2026 6:56 pm IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी के वायदा भाव 2,670 रुपये बढ़कर 2,19,416 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। यह बढ़त मजबूत वैश्विक रुझानों और औद्योगिक मांग की उम्मीद के कारण हुई, साथ ही अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का भी इंतजार है जिनसे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की दिशा के बारे में संकेत मिल सकते हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2,670 रुपये यानी 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,19,416 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,16,746 लॉट का कारोबार हुआ।

ऑगमॉन्ट की मुख्य शोध अधिकारी (सीआरओ) रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘निवेशक वॉशिंगटन और तेहरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर मिले-जुले संकेतों पर विचार कर रहे हैं और साथ ही फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की चाल के बारे में संकेत पाने के लिए इस हफ्ते आने वाली अमेरिकी श्रम बाजार की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते चांदी की कीमतों में थोड़ी बढ़त देखी गई।’’

विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में सितंबर माह में डिलीवरी अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 2.15 प्रतिशत बढ़कर 59.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में