चांदी का वायदा भाव 756 रुपये चढ़ा

Ads

चांदी का वायदा भाव 756 रुपये चढ़ा

  •  
  • Publish Date - October 4, 2022 / 03:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग से कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 756 रुपये की तेजी के साथ 61,667 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 756 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,980 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 15,999 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा सौदों की लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 2.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.04 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा

रिया अजय

अजय