Silver Price 17 April 2026: महंगाई के दौर में चांदी के रेट में जोरदार गिरावट! आज अचानक 5000 रुपये सस्ता, शादी के सीजन में आम जनता की लग गई लॉटरी

Silver Price 17 April 2026: आज शुक्रवार, 17 अप्रैल को चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के कारोबार में रेट करीब 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गया। इसके बाद सर्राफा बाजार में चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

Silver Price 17 April 2026: महंगाई के दौर में चांदी के रेट में जोरदार गिरावट! आज अचानक 5000 रुपये सस्ता, शादी के सीजन में आम जनता की लग गई लॉटरी

(Silver Price 17 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 17, 2026 / 12:16 pm IST
Published Date: April 17, 2026 12:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 17 अप्रैल को चांदी की कीमतों में करीब 5,000 रुपये प्रति किलो की तेज गिरावट
  • दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर
  • 10 ग्राम चांदी का भाव 2,650 रुपये दर्ज किया गया

नई दिल्ली: Silver Price 17 April 2026 in India: आज शुक्रवार, 17 अप्रैल को भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के कारोबार में चांदी का भाव करीब 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गया। इसके बाद बाजार में चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, 10 ग्राम चांदी का भाव 2,650 रुपये है।

देश के बड़े शहरों में चांदी के भाव स्थिर

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, रायपुर और कई अन्य शहरों में चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है। इन शहरों में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,650 रुपये दर्ज किया गया है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे बाजार में स्थिरता दिख रही है।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 10 ग्राम चांदी (₹) 1 किलोग्राम चांदी (₹)
दिल्ली 2,650 2,65,000
मुंबई 2,650 2,65,000
अहमदाबाद 2,650 2,65,000
चेन्नई 2,750 2,75,000
कोलकाता 2,650 2,65,000
हैदराबाद 2,750 2,75,000
रायपुर 2,650 2,65,000
भोपाल 2,650 2,65,000
लखनऊ 2,650 2,65,000
चंडीगढ़ 2,650 2,65,000

दक्षिण भारत में थोड़ी ज्यादा कीमतें

चेन्नई और हैदराबाद जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में चांदी के दाम उत्तर भारत की तुलना में थोड़ा अधिक हैं। यहां चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम और 10 ग्राम चांदी 2,750 रुपये पर कारोबार कर रही है। क्षेत्रीय मांग और टैक्स संरचना के कारण यहां कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जाता है।

दिल्ली में पिछले 10 दिन में चांदी के भाव – रुपये 10 ग्राम, 100 ग्राम और 1 किलो

तारीख 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹) बदलाव (₹/किलो)
17 अप्रैल 2026 2,650 26,500 2,65,000 -5,000
16 अप्रैल 2026 2,700 27,000 2,70,000 0
15 अप्रैल 2026 2,700 27,000 2,70,000 15,000
14 अप्रैल 2026 2,550 25,500 2,55,000 0
13 अप्रैल 2026 2,550 25,500 2,55,000 -5,000
12 अप्रैल 2026 2,600 26,000 2,60,000 0
11 अप्रैल 2026 2,600 26,000 2,60,000 0
10 अप्रैल 2026 2,600 26,000 2,60,000 5,000
09 अप्रैल 2026 2,550 25,500 2,55,000 -5,000
08 अप्रैल 2026 2,600 26,000 2,60,000 10,000

बुलियन मार्केट में आज का अपडेट

इंडियन बुलियन मार्केट में आज चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रुख देखा गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और निवेश मांग में बदलाव के कारण चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है। फिलहाल अधिकांश शहरों में रेट समान बने हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।