Jashpur Crime News: युवती को इस काम के लिए रोकती थी मां, गुस्साए प्रेमी ने कर दी महिला की हत्या, वारदात की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jashpur Crime News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां को मौत के घाट उतार दिया है।
Jashpur Crime News /image: Social Media
- जशपुर जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां को मौत के घाट उतार दिया है।
- वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- आरोपी प्रेमिका के बातचीत नहीं करने से नाराज था।
Jashpur Crime News: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां को मौत के घाट उतार दिया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है वारदात की वजह
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रेमिका के बातचीत नहीं करने से नाराज था। वहीं, मृतका ने भी आरोपी को अपनी बेटी से बातचीत करने और उसे परेशान करने से मना किया था। आरोपी इसी बात से नाराज था और उसने घर में घुसकर महिला पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। (Jashpur Crime News)
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Jashpur Crime News: मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना आषता थाना क्षेत्र के हीर्री गांव की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पूरे घटनाक्रम और वारदात के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Monalisa Hot Pics: भोजपुरी बाला ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, शेयर की हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें, आप भी देखें यहां
- Cabinet Minister Mother Death: भाजपा सरकार के इस दिग्गज मंत्री की माँ का निधन.. प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री ने जताया शोक, बेहद धार्मिक थी माताजी
- Namokar Mantra: केवल ‘णमोकार मंत्र’ सुनकर एक मरता हुआ कुत्ता कैसे बन गया ‘स्वर्ग का प्रतापी देव’? रोंगटे खड़े कर देने वाली एक अद्भुत कहानी!

Facebook


