वायदा बाजार में चांदी 659 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत

Ads

वायदा बाजार में चांदी 659 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत

  •  
  • Publish Date - September 28, 2022 / 03:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के चलते कारोबारियों के अपने सौदे को कम करने से वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 659 रुपये की गिरावट के साथ 54,720 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी के अनुबंध का भाव 659 रुपये या 1.19 प्रतिशत की नरमी के साथ 54,720 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 22,355 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा

रिया रमण

रमण