Singapore Ministers Salary Hike: यहां की सरकार ने बढ़ाई मंत्रियों की तनख्वाह.. प्रधानमंत्री की सैलरी हुई 16.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 27 करोड़ रुपये.. 15 साल बाद बदलाव

सिंगापुर में मंत्रियों के वेतन में आखिरी बड़ा बदलाव करीब 15 साल पहले किया गया था। इस बार सैलरी बढ़ाने की सिफारिश एक स्वतंत्र समिति ने की है। हालांकि, मौजूदा मंत्रियों को तुरंत नई पे स्केल के अनुसार पूरी रकम नहीं मिलेगी। 15 अक्टूबर से उन्हें प्रदर्शन के आधार पर 9 प्रतिशत तक की एकमुश्त बढ़ोतरी दी जाएगी।

Singapore Ministers Salary Hike: यहां की सरकार ने बढ़ाई मंत्रियों की तनख्वाह.. प्रधानमंत्री की सैलरी हुई 16.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 27 करोड़ रुपये.. 15 साल बाद बदलाव

Singapore Ministers Salary Hike || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 9, 2026 / 09:42 am IST
Published Date: September 9, 2026 9:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • सिंगापुर PM की सैलरी ₹27 करोड़ होगी
  • डिप्टी PM का वेतन ₹22.94 करोड़ हुआ
  • 15 साल बाद मंत्रियों की सैलरी बढ़ी

Singapore Ministers Salary Hike: सिंगापुर: सिंगापुर सरकार ने देश की सरकार के मंत्रियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने मंगलवार को संसद में इसकी जानकारी दी। नई व्यवस्था के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री और मंत्रियों का वेतन दुनिया में सबसे ज्यादा रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

डिप्टी पीएम का सालाना वेतन अब 22.94 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री वोंग के मुताबिक, उनका सालाना बेंचमार्क वेतन 22 लाख सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 36 लाख सिंगापुर डॉलर हो जाएगा। भारतीय मुद्रा में यह करीब 16.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 27 करोड़ रुपये होगा। वहीं डिप्टी पीएम का सालाना वेतन 18.7 लाख सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 30.6 लाख सिंगापुर डॉलर यानी करीब 22.94 करोड़ रुपये हो जाएगा।

कैबिनेट मंत्रियों को उनकी सीनियरिटी और विभाग की जिम्मेदारी के आधार पर 18 लाख से 28.8 लाख सिंगापुर डॉलर सालाना मिलेंगे। इंडियन करंसी में यह राशि करीब 13.5 करोड़ से 21.6 करोड़ रुपये के बीच होगी।

PM ने बढ़ी रकम दान करने की बात कही

Singapore Ministers Salary Hike: प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान बढ़ी हुई सैलरी का बड़ा हिस्सा समाज के विकास और कल्याण के लिए दान करेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

15 साल बाद बढ़ाया जा रहा वेतन

सिंगापुर में मंत्रियों के वेतन में आखिरी बड़ा बदलाव करीब 15 साल पहले किया गया था। इस बार सैलरी बढ़ाने की सिफारिश एक स्वतंत्र समिति ने की है। हालांकि, मौजूदा मंत्रियों को तुरंत नई पे स्केल के अनुसार पूरी रकम नहीं मिलेगी। 15 अक्टूबर से उन्हें प्रदर्शन के आधार पर 9 प्रतिशत तक की एकमुश्त बढ़ोतरी दी जाएगी। इसके बाद वेतन में बदलाव मंत्रियो के प्रदर्शन और जिम्मेदारियों के आधार पर किया जाएगा।गौरतलब है कि,सिंगापुर दुनिया के सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देशों में गिना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने पर नोएडा के छात्र को नोटिस जारी, बाद में निरस्त किया गया

‘आशा फॉरएवर’: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी

अस्पतालकर्मी पर हमले के मामले में शिवसेना ने छह और पदाधिकारियों को निलंबित किया

आरएसएस के मार्च के दौरान बुधवार को यादवपुर विश्वविद्यालय के चार मुख्य द्वार बंद रहेंगे

सड़क की बदहाली के विरोध में शिवसेना (उबाठा) पार्षदों ने अधिकारी को दी गड्ढों की तस्वीरों वाली शॉल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown