एसजेएस एंटरप्राइजेज के आईपीओ को अंतिम दिन 1.59 गुना अभिदान मिला

Ads

एसजेएस एंटरप्राइजेज के आईपीओ को अंतिम दिन 1.59 गुना अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - November 3, 2021 / 10:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नयी दिल्ली तीन नवम्बर (भाषा) एसजेएस एंटरप्राइजेज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को अंतिम दिन 1.59 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 800 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,67,97,537 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई जबकि आईपीओ 1,05,46,140 शेयरों का है।

पात्र संस्थागत निवेशक (क्यूआईबी) खंड को 1.42 गुना, गैर-संस्थागत निवेशक खंड को 2.32 गुना तथा खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 1.38 गुना अभिदान मिला।

एसजेएस एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 531-542 रुपये प्रति शेयर है।

भाषा जतिन रमण

रमण