एसएलएमजी बेवरेजेज ने बक्सर में कोका-कोला बॉटलिंग संयंत्र का उद्घाटन किया

Ads

एसएलएमजी बेवरेजेज ने बक्सर में कोका-कोला बॉटलिंग संयंत्र का उद्घाटन किया

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 07:33 PM IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) भारत में कोका-कोला की प्रमुख बॉटलिंग साझेदार एसएलएमजी बेवरेजेज ने बिहार के बक्सर में अपने सबसे बड़े संयंत्र का उद्घाटन किया है। कंपनी इस परियोजना के पहले चरण में 1,200 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

एसलएमजी बेवरेजेज ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि यह निवेश बिहार की औद्योगिक वृद्धि में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इससे पूर्वी भारत में पेय उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी।

बक्सर के नवानगर में स्थित यह संयंत्र बिहार में एसएलएमजी बेवरेजेज का पहला कोका-कोला बॉटलिंग संयंत्र है। यह प्लांट बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी क्षेत्रों के लिए एक मुख्य आपूर्ति केंद्र के रूप में काम करेगा।

कंपनी ने कहा, ”उत्पादन को खपत वाले बाजारों के करीब लाने से लॉजिस्टिक लागत कम होने, आपूर्ति में सुधार होने और मांग के व्यस्त सत्र के दौरान ताजा उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित होने की उम्मीद है।”

लगभग 65 एकड़ में फैले बक्सर संयंत्र में सात उच्च गति वाली उत्पादन श्रृंखलाएं हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 5,000 बोतल प्रति मिनट से अधिक है। बयान में कहा गया है कि यहां कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक, जूस और पेय जल का उत्पादन किया जाएगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय