सोभा के तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 70 प्रतिशत घटकर 21.6 करोड़ रुपये

Ads

सोभा के तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 70 प्रतिशत घटकर 21.6 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) रियल्टी कंपनी सोभा लिमिटेड ने दिसंबर में समाप्त तिमाही में अपना एकीकृत शुद्ध मुनाफा 70 प्रतिशत घटकर 21.6 करोड़ रुपये रहने की सूचना दी है।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 73.2 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

बेंगलुरु स्थित इस रियल्टी कंपनी ने शुक्रवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि के 901.2 करोड़ रुपये की कुल आय के मुकाबले इस बार कुल आय घटकर 696.3 करोड़ रुपये रह गई।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर