साउथ इंडियन बैंक ने एफसीएनआर जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत की

साउथ इंडियन बैंक ने एफसीएनआर जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत की

साउथ इंडियन बैंक ने एफसीएनआर जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत की
Modified Date: June 19, 2026 / 07:54 pm IST
Published Date: June 19, 2026 7:54 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर(बी) खातों में अमेरिकी डॉलर जमा पर तीन से पांच वर्षों की अवधि के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत सालाना कर दी है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने एक बयान में कहा कि यह संशोधित दर भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल ही में तीन से पांच वर्ष की अवधि के लिए नयी एफसीएनआर(बैंक) जमा योजना के लिए डॉलर-रुपये विदेशी मुद्रा अदला-बदली सुविधा शुरू किए जाने के बाद लागू की गई है।

आरबीआई की इस सुविधा के तहत बैंक पात्र एफसीएनआर(बैंक) जमा राशि को डॉलर में केंद्रीय बैंक के साथ अदला-बदली कर सकते हैं, जिससे उन्हें स्थिर विदेशी मुद्रा संसाधन जुटाने में मदद मिलती है तथा मुद्रा जोखिम को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है।

यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक स्वीकार की जाने वाली पात्र एफसीएनआर(बैंक) जमा राशि पर लागू होगी, जबकि आरबीआई के साथ मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था 16 अक्टूबर 2026 तक बनी रहेगी।

साउथ इंडियन बैंक ने कहा कि यह संशोधित ब्याज दर प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को अपनी विदेशी मुद्रा बचत पर आकर्षक प्रतिफल अर्जित करने का अवसर देती है, साथ ही उन्हें विनिमय दर में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा भी प्रदान करती है।

बैंक ने कहा कि आरबीआई की यह विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना बैंकिंग क्षेत्र में दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा जमाओं की वृद्धि को समर्थन देगी तथा बैंकों की विदेशी मुद्रा संसाधन जुटाने की क्षमता को और मजबूत करेगी।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में