iPhone Price Hike: Apple का नया iPhone बिगाड़ सकता है आपका बजट! टिम कुक ने लॉन्च से पहले कह दी ये बड़ी बात, अब यूजर्स की बढ़ गई टेंशन
iPhone Price Hike: Apple के सीईओ टिम कुक ने संकेत दिया है कि AI की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स महंगे हो रहे हैं। इसका असर iPhone की कीमतों पर पड़ सकता है और आने वाले समय में नए मॉडल महंगे हो सकते हैं।
(iPhone Price Hike/ Image Credit: AI-generated)
- Apple के CEO टिम कुक ने iPhone की कीमत बढ़ने के संकेत दिए हैं।
- AI बूम के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
- DRAM और NAND चिप्स की सप्लाई में भारी कमी देखी जा रही है।
नई दिल्ली: iPhone Price Hike: Apple अपने नए iPhone लॉन्च की तैयारी कर रहा है लेकिन इसी बीच कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि AI की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स महंगे हो रहे हैं। जिससे iPhone की कीमतें बढ़ाना लगभग जरूरी हो सकता है।
टिम कुक का बयान
टिम कुक ने यह बात एक इंटरव्यू में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि Apple अब तक बढ़ती कंपोनेंट लागत का बोझ खुद उठा रहा था। कंपनी लगातार कोशिश कर रही थी कि ग्राहकों पर इसका असर न पड़े। लेकिन अब हालात काफी मुश्किल हो गए हैं और लागत को लंबे समय तक संभालना संभव नहीं लग रहा।
AI डिमांड से बढ़ी चिप्स की कमी
रिपोर्ट्स के मुताबिक DRAM और NAND स्टोरेज चिप्स की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। Google, Microsoft, Meta और Amazon जैसी बड़ी कंपनियां AI डेटा सेंटर के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी खरीद रही हैं। इससे सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। Samsung, SK Hynix और Micron जैसी कंपनियां भी ज्यादा मुनाफे के कारण स्मार्टफोन चिप उत्पादन कम कर रही हैं। यह स्थिति 2027 तक बनी रह सकती है।
कितनी बढ़ सकती है iPhone की कीमत
TechInsights की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone Pro मॉडल की कीमत में लगभग 25,000 रुपये यानी 270 डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि Apple ने अभी आधिकारिक तौर पर किसी मॉडल की कीमत नहीं बताई है। माना जा रहा है कि पहले Mac और iPad जैसे प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं। जैसा कि हाल ही में Mac Mini की कीमत बढ़ने से संकेत मिला है।
इन्हें भी पढ़ें:
- GTA 6 Pre Order Date: क्या आप भी GTA 6 के दीवाने हैं? जानिए कब से कर पाएंगे प्री-बुकिंग और कितनी होगी कीमत?
- Maulana Sajjad Nomani Video: ‘न तो हिंदू अल्पसंख्यक होगा और न मुसलमान को इस देश पर राज करने दिया जाएगा’.. मौलाना नोमानी के बयान से भड़के इस नेता ने दी खुली चुनौती, पढ़ें
- Harda Court Decision: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का ऐसा अंजाम, अब कोर्ट ने आरोपी को सुनाया ऐसा फैसला, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

Facebook


