Toyota Ebella EV SUV: Toyota की इलेक्ट्रिक कार ने बाजार में मारी एंट्री! 543KM रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए डिलीवरी शुरू
Toyota Ebella EV SUV: टोयोटा ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV 'Ebella' की डिलीवरी शुरू कर दी है। जो मारुति ई-विटारा प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसमें 61kWh बैटरी, 543KM रेंज और 172 बीएचपी पावर मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 23.60 लाख रुपये रखी गई है।
(Toyota Ebella EV SUV/ Image Credit: Toyota India)
- टोयोटा ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV एबेला की डिलीवरी शुरू कर दी है।
- यह SUV मारुति ई विटारा के प्लेटफॉर्म पर आधारित है लेकिन टोयोटा डिजाइन के साथ आती है।
- इसमें 61kWh बैटरी, 172 बीएचपी पावर और 543KM तक की रेंज मिलती है।
नई दिल्ली: Toyota Ebella EV SUV: टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘Ebella’ की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह SUV मारुति सुजुकी ई-विटारा के प्लेटफॉर्म पर आधारित है। लेकिन इसमें टोयोटा की अलग डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यह कार कंपनी की EV सेगमेंट में बड़ी एंट्री मानी जा रही है।
कीमत और वेरिएंट की जानकारी
टोयोटा एबेला फिलहाल केवल टॉप E3 वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी मोनो-टोन कीमत 23.60 लाख रुपये और डुअल-टोन कीमत 23.80 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। कंपनी बाद में E1 और E2 जैसे किफायती वेरिएंट भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा ‘बैटरी-एज-अ-सर्विस’ विकल्प भी दिया गया है। जिसमें कार की शुरुआती कीमत करीब 15.25 लाख रुपये हो सकती है और बैटरी का चार्ज अलग से देना होगा।
बैटरी, पावर और रेंज
इस इलेक्ट्रिक SUV में 61 kWh की बैटरी और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह सेटअप 172 बीएचपी पावर और 193 एनएम टॉर्क देता है। कंपनी के अनुसार, यह कार एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 543 किलोमीटर तक चल सकती है। साथ ही फास्ट चार्जिंग की मदद से इसे 10% से 80% तक लगभग 45 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। आने वाले छोटे बैटरी वेरिएंट में करीब 440 किलोमीटर रेंज मिलने की उम्मीद है।
फीचर्स से भरपूर प्रीमियम केबिन
टोयोटा एबेला का इंटीरियर काफी प्रीमियम है। इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और JBL प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह SUV वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को भी सपोर्ट करती है।
सेफ्टी और मुकाबला
सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल-2 ADAS सिस्टम दिया गया है। यह SUV भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा EV, टाटा कर्व EV, टाटा हैरियर EV, MG विंडसर EV और मारुति ई विटारा जैसी इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला करेगी। डिलीवरी शुरू होने के साथ ही यह SUV प्रीमियम EV सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी पेश कर रही है।
इन्हें भी पढ़े:
- iPhone Price Hike: Apple का नया iPhone बिगाड़ सकता है आपका बजट! टिम कुक ने लॉन्च से पहले कह दी ये बड़ी बात, अब यूजर्स की बढ़ गई टेंशन
- Cyber Panchayat Lucknow Kathwara : गाँवों तक पहुंचा डिजिटल ठगों का जाल, तो लखनऊ में लगी देश की पहली ‘साइबर पंचायत’, पूरे गाँव को दिलाई गई अनोखी शपथ
- Bihar IAS Transfer: बदले गए इन 11 जिलों के कलेक्टर, कई विभागों के सचिव भी इधर से उधर, सरकार ने जारी की 21 IAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

Facebook


