साउथ इंडियन बैंक का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 407.5 करोड़ पर

Ads

साउथ इंडियन बैंक का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 407.5 करोड़ पर

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 08:25 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) साउथ इंडियन बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 407.50 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 342.19 करोड़ रुपये रहा था।

निजी क्षेत्र के इस बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समूची अवधि में उसका शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 1,455 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 1,303 करोड़ रुपये था।

इस दौरान बैंक के सकल ऋण में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। यह 14.50 प्रतिशत बढ़कर 2025-26 में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो एक साल पहले 87,579 करोड़ रुपये था।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक का सकल एनपीए वित्त वर्ष 2025-26 में कुल ऋण का 1.43 प्रतिशत रहा।

इस बीच, साउथ इंडियन बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 0.45 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण