कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 14, 2021 12:00 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 78 रुपये की गिरावट के साथ 7,661 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 78 रुपये अथवा 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,661 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 13,330 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आई।

इसी प्रकार, सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 32 रुपये अथवा 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,361 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 53,670 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में