कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 11, 2021 10:27 am IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 29 रुपये की हानि के साथ 7,163 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 29 रुपये अथवा 0.4 प्रतिशत की हानि के साथ 7,163 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 14,790 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सोदों का आकार घटाने के कारण वाायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आई।

सोयाबीन के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 150 रुपये अथवा 2.21 प्रतिशत की हानि के साथ 6,630 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 35,995 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में