कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: June 14, 2021 9:38 am IST

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोयाबीन की कीमत 147 रुपये की हानि के साथ 6,991 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 147 रुपये अथवा 2.06 प्रतिशत की हानि के साथ 6,991 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 8,955 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सोदों का आकार घटाने के कारण वाायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आई।

सोयाबीन के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 106 रुपये अथवा 1.6 प्रतिशत की हानि के साथ 6,505 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 37,135 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में