कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 18, 2021 / 12:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 87 रुपये की हानि के साथ 7,105 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 87 रुपये अथवा 1.21 प्रतिशत की हानि के साथ 7,105 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 720 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सोदों का आकार घटाने के कारण वाायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आई।

सोयाबीन के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये अथवा 0.67 प्रतिशत की हानि के साथ 6,502 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 38,095 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश