ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 5, 2021 10:51 am IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन की कीमत 127 रुपये की तेजी के साथ 7,377 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 127 रुपये अथवा 1.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,377 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 53,660 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसकी वजह से वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में