कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 13, 2020 10:24 am IST

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 24 रुपये की हानि के साथ 4,408 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 24 रुपये अथवा 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,408 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 10,825 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, सोयाबीन के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,403 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,62,405 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में