लागत से कम दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट

लागत से कम दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट

लागत से कम दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट
Modified Date: August 31, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: August 31, 2026 7:44 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) देश के आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर बिकवाली जारी रखने के बीच सोमवार को सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में गिरावट आई। मांग कमजोर रहने के बीच बिनौला तेल में भी गिरावट आई। सुस्त कामकाज के चलते सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के दाम स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज आज छुट्टी की वजह से बंद है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि आयातक पूरे वक्त बिकवाली के ‘मूड’ में नजर आ रहे हैं। बैंकों में अपना ऋण साख-पत्र (एलसी) चलाते रहने के लिए वे नीचे दाम पर सोयाबीन डीगम और पाम-पामोलीन तेल बेच रहे हैं। इस नीचे दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट आई। ब्रांडेड कंपनियों की मांग कमजोर होने से बिनौला तेल में भी गिरावट देखी गई। दूसरी ओर मलेशिया एक्सचेंज में छुट्टी के बीच पाम-पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे। ऊंचे दाम पर सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…

सरसों तिलहन – 8,300-8,350 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,735-2,835 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,735-2,885 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,850 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 6,625-6,675 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,475-6,575 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश अजयअजय


लेखक के बारे में