प्लांट वालों की मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तिलहन में गिरावट

Ads

प्लांट वालों की मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तिलहन में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 09:25 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 09:25 PM IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) बाजार की कारोबारी धारणा प्रभावित रहने के बीच सोयाबीन प्लांट वालों द्वारा सोयाबीन का दाम घटाये जाने के कारण सोयाबीन तिलहन तथा कमजोर मांग की वजह से सोयाबीन इंदौर तेल के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी धारणा सुस्त रहने के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं डीगम तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौलातेल के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज में मामूली घट-बढ़ है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारत-अमेरिका के अंतरिम व्यापार समझौते की खबर सामने आने के बाद भारत में सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) की स्थानीय मांग कमजोर पड़ने के बीच सोयाबीन प्लांट वालों ने आज सोयाबीन तिलहन का दाम 150 रुपये क्विंटल घटाया है। जिससे सोयाबीन तिलहन में गिरावट आई जबकि मांग कमजोर होने के बीच सोयाबीन इंदौर तेल के दाम भी गिरावट के साथ बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की स्पष्ट रूपरेखा उभरने के साथ-साथ बाजार की प्रतिक्रिया धीरे-धीरे सामने आयेगी। अभी समझौते की तस्वीर धुंधली है, आगे जाकर स्थितियां अधिक स्पष्ट होंगी।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,950-6,975 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,000-7,375 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,725-3,025 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,400-2,500 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,400-2,545 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,175 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,900 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,725 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,450-5,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,050-5,100 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार