India vs Pakistan Macth Boycott News || Image- ESPN Cricket
दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला टी20 विश्व कप मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए हामी भर दी है। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। (India vs Pakistan Macth Boycott News) आईसीसी की बैठक के बाद इस पर सहमति बनी है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। उसने बांग्लादेश के समर्थन का हवाला दिया था। दूसरी ओर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया था कि यदि पाकिस्तान मैच से हटता है तो होने वाले नुकसान की भरपाई उसे करनी होगी। आईसीसी के इस रुख के बाद पाकिस्तान ने बातचीत का रास्ता अपनाया। लाहौर में हुई बैठक के बाद मामला सुलझ गया। इस बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने कुछ मांगें रखीं। इनमें से कुछ मांगों पर आईसीसी ने सहमति जताई है।
बताया जा रहा है कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया था। बैठक में मांग की गई कि बाहर होने पर उसे मुआवजा दिया जाए। (India vs Pakistan Macth Boycott News) आईसीसी इस पर राजी हो गया है। मुआवजे के तौर पर बांग्लादेश को अंडर-19 वर्ल्ड कप और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी दी जा सकती है।
वहीं पाकिस्तान ने आईसीसी राजस्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग भी रखी थी। फिलहाल उसे आईसीसी के कुल राजस्व का 5.75 प्रतिशत हिस्सा मिलता है, जो करीब 34-35 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है। आईसीसी ने इस मांग पर भी विचार करने की बात कही है। अब सभी की नजरें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, लेकिन साफ है कि क्रिकेट प्रशंसकों को 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।