MP Teacher Protest Bhopal : ” डेढ़ लाख पद खाली, फिर भी 13 हजार पर भर्ती क्यों?” राजधानी में शिक्षक अभ्यर्थियों का ‘दंडवत मार्च’, सड़क पर लेटकर लगाई गुहार, जानें प्रमुख मांगे

Ads

भोपाल में शिक्षक वर्ग 2 और 3 के चयनित अभ्यर्थियों ने पद वृद्धि और भर्ती संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर चिनार पार्क से DPI कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी।

  • Reported By: Vivek Pataiya

    ,
  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 09:26 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 09:28 PM IST

MP Teacher Protest Bhopal / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • शिक्षक वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थियों ने पद वृद्धि और भर्ती संख्या बढ़ाने की मांग की
  • चिनार पार्क से DPI कार्यालय तक पैदल मार्च और दंडवत रैली हुई
  • अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी

भोपाल : MP Teacher Protest Bhopal मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शिक्षक वर्ग 2 और वर्ग 3 के चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की जंग छेड़ दी है। चिनार पार्क में एकत्रित होकर हजारों शिक्षकों ने वर्ग 2, वर्ग 3 में पद वृद्धि की मांग को लेकर विरोध, 13 हजार पदों की जगह 25 हजार पदों पर भर्ती की मांग को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) तक पैदल मार्च निकाला। अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए जमीन पर लेटकर दंडवत रैली करते हुए प्रदर्शन किया।

MPTET Candidate Protest 13 ” हजार पद ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ के समान “

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार द्वारा निकाली गई 13 हजार पदों की भर्ती ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ के समान है। वर्तमान में माध्यमिक शिक्षक के करीब 10 हजार और प्राथमिक शिक्षक के मात्र 3 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है, जबकि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। अभ्यर्थियों ने दावा किया कि दिसंबर 2024 की स्थिति में प्रदेश के स्कूलों में लगभग 1.5 लाख शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

क्या हैं प्रमुख मांगे?

भर्ती के पदों को 13 हजार से बढ़ाकर कम से कम 25 हजार किया जाए। MP Teacher Protest Bhopal भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण तत्काल शुरू किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र उम्मीदवारों को मौका मिल सके। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे वर्षों से तैयारी कर पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन पदों की संख्या कम होने के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

Madhya Pradesh Teacher Vacancy 2026 अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी

चिनार पार्क से शुरू हुआ यह आंदोलन DPI कार्यालय तक पहुँचते-पहुँचते काफी उग्र हो गया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रहेगा, लेकिन जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान DPI कार्यालय के बाहर नारेबाजी हुई और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।

यह भी पढ़ें

यह आंदोलन कहाँ और क्यों हुआ?

यह आंदोलन भोपाल में चिनार पार्क से DPI कार्यालय तक हुआ। शिक्षक वर्ग 2 और 3 के चयनित अभ्यर्थियों ने पद वृद्धि और भर्ती संख्या बढ़ाने की मांग की।

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें क्या हैं?

भर्ती के पदों को 13 हजार से बढ़ाकर कम से कम 25 हजार किया जाए। भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण तुरंत शुरू किया जाए।

आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों ने क्या कदम उठाने की चेतावनी दी?

अभ्यर्थियों ने आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखने की बात कही, लेकिन जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी।