MLA Gopal Bhargava: दिग्विजय सिंह ने दिया था ऑफर, जवाब मिला- यह माल टिकाऊ है बिकाऊ नहीं, दिग्गज नेता ने किया बड़ा खुलासा

Ads

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और रहली विधायक गोपाल भार्गव ने सागर जिले के रहली में एक कार्यक्रम के दौरान अपने 20 वर्षों के राजनीतिक संघर्ष और पार्टी के प्रति निष्ठा को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के ऑफर को ठुकराने का भी खुलासा किया।

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 10:36 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 10:40 PM IST

MLA Gopal Bhargava / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • गोपाल भार्गव ने 20 साल के राजनीतिक संघर्ष और सिद्धांतों की राजनीति का जिक्र किया
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कांग्रेस ऑफर को ठुकराने का खुलासा
  • मंच से कहा—“बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हूँ”

सागर : Gopal Bhargava Sagar मध्य प्रदेश भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता और रहली विधायक गोपाल भार्गव का दर्द एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर छलका है। रहली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भार्गव ने अपने राजनीतिक सफर और पार्टी के प्रति निष्ठा और राजनीति सिद्धांतों को लेकर का खुलासे किए है।

MLA Gopal Bhargava 20 साल के संघर्ष और सिद्धांतों की राजनीति

गोपाल भार्गव ने कार्यकर्म को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में 20 साल तक कठिन हालात सहे हैं। वर्तमान दौर की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग 20 महीने भी एक जगह नहीं टिक पाते हैं, जबकि उन्होंने दशकों तक विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।

दिग्विजय सिंह के ऑफर का खुलासा

भार्गव ने अपने भाषण में एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एक समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस में आने का ऑफर दिया था। MLA Gopal Bhargava: उस समय के घटनाक्रम को याद करते हुए भार्गव ने कहा कि उन्होंने इस ऑफर को साफ तौर पर ठुकरा दिया था।

“बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हूँ”

अपनी निष्ठा का दावा करते हुए गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह को दिए जवाब को दोहराया। उन्होंने गर्व से कहा, “यह माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं।” भार्गव ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति सिद्धांतों और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा पर आधारित है, न कि किसी लाभ या पद के लालच पर।

यह भी पढ़ें

गोपाल भार्गव ने यह बयान कहाँ दिया?

उन्होंने यह बयान सागर जिले के रहली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया।

गोपाल भार्गव ने किस राजनीतिक ऑफर का खुलासा किया?

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया था।

. “बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हूँ” बयान का क्या अर्थ है

इस बयान के माध्यम से गोपाल भार्गव ने यह स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति सिद्धांतों और पार्टी के प्रति निष्ठा पर आधारित है, न कि पद या लाभ के लालच पर।

शीर्ष 5 समाचार