भोपाल, 13 जुलाई (भाषा) स्पेन के सबमर समूह ने सोमवार को यहां मध्यप्रदेश के सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर (19,000 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की। इससे प्रत्यक्ष रोजगार के करीब 5,000 अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘ स्पेन के सबमर समूह ने एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: जीसीसी – डेटा सेंटर एंड सेमीकंडक्टर्स में सेमीकंडक्टर उद्योग में 2 अरब डॉलर (19,000 करोड़ रुपये) निवेश की घोषणा की।’’
उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर परियोजना के लिए भूमि आवंटन का अनुरोध करने वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसके छह दिनों के भीतर अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 15 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई।
इस घोषणा के दौरान बार्सिलोना स्थित सबमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पैट्रिक स्मेट्स सहित कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
भाषा ब्रजेन्द्र नरेश रमण
रमण