Bilaspur Car Scooty Accident Video / Image Source : X
बिलासपुर : Bilaspur Car Scooty Accident Video : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की रफ्तार और टक्कर की साफ देखी जा सकती है। इस पूरे मामले में स्कूटी सवार छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा इतना भीषण था कि कार की सीधी टक्कर लगते ही छात्र कई फीट ऊपर हवा में उछल गया और सड़क पर जा गिरा। Accident News छात्र को रौंदने के बाद भी कार की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगा और वह सीधे सामने खड़ी एक स्कूल बस से जा टकराई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम छात्र ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे के वक्त कार एक नाबालिग चला रहा था। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच में जुट गई है।
बिलासपुर शहर के स्मार्ट रोड पर कार चला रहे नाबालिग ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसकी बाद में मौत हो गई। बिलासपुर शहर में अधिकतम स्पीड 20-25 किलोम तय है, पर नाबालिग आरोपी 100 की स्पीड से कार चला रहा था।
कार चला… pic.twitter.com/bfXfJMn4eI
— Voice of Chhattisgarh (@CGVOICE00777) July 13, 2026