स्मार्टवर्क्स ने पुणे में ब्रिटेन की कंपनी को 930 सीटें पट्टे पर दीं

Ads

स्मार्टवर्क्स ने पुणे में ब्रिटेन की कंपनी को 930 सीटें पट्टे पर दीं

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 12:20 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 12:20 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) सह-कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाली कंपनी स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड ने ब्रिटेन की एक कंपनी को पुणे में 930 से अधिक सीटें पट्टे पर दी हैं और कंपनी को पांच साल की अवधि में इस सौदे से 58 करोड़ रुपये की किराये से आय होने की उम्मीद है।

गुरुग्राम स्थित कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने पुणे में ब्रिटेन की एक वैश्विक पेशेवर सेवा और प्रौद्योगिकी कंपनी की भारतीय अनुषंगी इकाई को 930 से अधिक सीटें पट्टे पर दी हैं।

स्मार्टवर्क्स ने पट्टे पर सीटें लेने वाली कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी ने कहा, ’60 महीने (पांच साल) के इस सौदे से 58 करोड़ रुपये की किराये से आय होने की उम्मीद है।’

भाषा योगेश

योगेश