स्पाइसजेट को तीसरी तिमाही में 269 करोड़ रुपये का घाटा

स्पाइसजेट को तीसरी तिमाही में 269 करोड़ रुपये का घाटा

स्पाइसजेट को तीसरी तिमाही में 269 करोड़ रुपये का घाटा
Modified Date: February 12, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: February 12, 2026 10:21 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) स्पाइसजेट को वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 269.27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

बीएसई को दी जानकारी के अनुसार, एयरलाइन को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 24.97 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 1,522.81 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,650.67 करोड़ रुपये थी।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एटीएफ की ऊंची कीमत, रुपये के मूल्य में गिरावट और नए श्रम कानूनों के एकमुश्त प्रभाव ने तीसरी तिमाही में एयरलाइन के खर्चों को बढ़ा दिया है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘विदेशी मुद्रा और नए श्रम कानूनों के समायोजन के एकमुश्त प्रभाव के बाद वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा 269 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 635 करोड़ रुपये था।’

कंपनी ने कहा कि वह अतिरिक्त आय जुटाने के लिए अनावश्यक पुर्जे और उपकरण बेचने की योजना बना रही है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में