हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 20, 2021 9:36 am IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा की कीमत 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 763.75 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 3.25 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 763.75 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,423 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में