श्रीलंका ने अडाणी समूह की पवन ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Ads

श्रीलंका ने अडाणी समूह की पवन ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - February 22, 2023 / 09:34 PM IST,
    Updated On - February 22, 2023 / 09:34 PM IST

कोलंबो, 22 फरवरी (भाषा) श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अडाणी ग्रीन एनर्जी के अधिकारियों के साथ 500 मेगावॉट क्षमता वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की है।

अडाणी समूह को पिछले अगस्त में देश के पूर्वोत्तर में स्थित पूनरीन में पवन ऊर्जा परियोजनाओं शुरू करने की मंजूरी दी गई थी।

विजेसेकरा ने कहा कि परियोजना के लिए श्रीलंका सतत ऊर्जा प्राधिकरण से अस्थायी मंजूरी दो सप्ताह पहले जारी की गई थी। जरूरी भूमि अधिग्रहण का काम प्रगति पर है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण