स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को किया गया सील, नगदी लेने गए क्लर्क की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को किया गया सील, नगदी लेने गए क्लर्क की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को किया गया सील, नगदी लेने गए क्लर्क की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 4, 2020 12:48 pm IST

कटनी। शहर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया SBI की मुख्य शाखा को सील कर दिया गया है। दरअसल नगदी लेने आये एक क्लर्क की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, बताया जा रहा है कि पन्ना के शाहनगर ब्रांच से एक क्लर्क नगदी लेने बैंक आया था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।

ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में परियोजना अधिकारी की मौत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की म…

इसके बाद ही बैंक प्रबंधन ने एहतियातन यह कदम उठाया है और बैंक को सील कर दिया गया है, इसके बाद सभी बैंक कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं जिनकी जांच की जाएगी। यहां एटीएम को भी बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं में भोपाल से टॉपर बनी कर्णिका मिश्रा, मं​त्री सारं…

सीएमओ डॉ. एस के निगम को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद एसबीआई मुख्य शाखा को सील कर दिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. समीर सिंघई द्वारा कर्मचारियों की सेम्पलिंग की जा रही है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com