ओडिशा में योजना बोर्ड की जगह राज्य रूपांतरण पहल संस्थान की स्थापना की जाएगी

Ads

ओडिशा में योजना बोर्ड की जगह राज्य रूपांतरण पहल संस्थान की स्थापना की जाएगी

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 06:00 PM IST

भुवनेश्वर, 18 अप्रैल (भाषा) ओडिशा सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि वह राज्य रूपांतरण पहल संस्थान (एसआईटीआई)’ नामक एक नई संस्था स्थापित करेगी। यह संस्था एक नीति विचार मंच के रूप में काम करेगी और साक्ष्य आधारित शासन, नवाचार तथा विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय को बढ़ावा देगी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते समय इस संस्था के गठन का प्रस्ताव रखा था।

सरकारी बयान में कहा गया कि एसआईटीआई राज्य सरकार का शीर्ष नीति अनुसंधान और रणनीतिक सलाहकार निकाय होगा, जो ‘समृद्ध ओडिशा 2036’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करेगा।

यह संस्था राज्य योजना बोर्ड के स्थान पर काम करेगी, जिसे 18 जुलाई 2024 को समाप्त कर दिया गया था।

भाषा

योगेश पाण्डेय

पाण्डेय