टेमी टी की ‘फर्स्ट फ्लश’ चाय ने 27,000 रुपये प्रति किलो की कीमत हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

Ads

टेमी टी की 'फर्स्ट फ्लश' चाय ने 27,000 रुपये प्रति किलो की कीमत हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 06:43 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 06:43 PM IST

गंगटोक, 18 अप्रैल (भाषा) सिक्किम के सरकारी स्वामित्व वाले टेमी टी एस्टेट की ‘फर्स्ट फ्लश’ ऑर्गेनिक चाय ने चालू सत्र में 27,000 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड कीमत हासिल की है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार अपनी कोमल सुगंध और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध फर्स्ट फ्लश चाय की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग बने रहने की उम्मीद है।

प्रारंभिक खेपों की खुली बोली में खरीददारों से अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जबकि बाद की खेपों में भी अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। इस समय बगान में ताजी पत्तियों की तुड़ाई और प्रीमियम किस्मों जैसे ऑर्थोडॉक्स ब्लैक टी और ऊलॉन्ग टी का उत्पादन जारी है।

बयान में इस रिकॉर्ड कीमत का श्रेय सावधानीपूर्वक की जाने वाली तुड़ाई प्रक्रिया को दिया गया है, जिसमें केवल एक कली और दो पत्तियां चुनी जाती हैं।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय