Strait of Hormuz Firing News/ image source: swilkinsonbc X HANDLE
Strait of Hormuz Firing News: नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट लंबे समाय तक बंद रहा था और शुक्रवार को इसे खोलने का ऐलान ईरान के तरफ से किया गया था। वहीं अब ईरान ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। दरअसल, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद करने का ऐलान किया है। (Strait of Hormuz Firing News) ईरानी सेना ने इस समुद्री रास्ते पर फिर से कड़ा पहरा लागू कर दिया। नाकेबंदी के चलते समुद्र में जहाजों की लंबी कतारें लग गई हैं, जबकि वहां से गुजर रहे दो जहाजों पर गोलीबारी की गई है। गोलीबारी के चलते दो भारतीय जहाजों को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। इनमें से एक भारतीय झंडे वाला बड़ा टैंकर है जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल भरा हुआ था।
Strait of Hormuz Firing News: इस मामले में ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने अपने बयान में साफ कहा है कि, इस रास्ते से गुजरने वाले हर व्यापारिक जहाज को IRGC की नौसेना से इजाजत लेनी होगी। ईरान के इस आक्रामक कदम के बाद अमेरिका के साथ तनाव फिर चरम पर है। इसका सीधा असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और सुरक्षा पर पड़ता दिख रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ईरान का आरोप था कि अमेरिका बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहा है (Strait of Hormuz Firing News) और नाकेबंदी के बहाने ईरानी बंदरगाहों पर लूट जैसी हरकतें कर रहा है. इसके कुछ ही घंटों बाद दो व्यापारी जहाजों पर गोलीबारी की खबर आई।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने इस मामले में एक कड़ा संदेश टेलीग्राम पर पोस्ट। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान की नौसेना दुश्मनों को नई और कड़वी हार देने के लिए तैयार है।
Strait of Hormuz Firing News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले इशारा किया था कि ईरान को लेकर काफी अच्छी खबर आने वाली है, (Strait of Hormuz Firing News) लेकिन उन्होंने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर बुधवार 22 अप्रैल तक यानी दो हफ्ते के युद्धविराम खत्म होने से पहले कोई शांति समझौता नहीं हुआ, तो लड़ाई फिर से शुरू हो सकती है।
इन्हे भी पढ़ें:-