Babu Khemani Batting News: दिखाने के लिए इन्फ्लुएंसर.. स्क्रीन के पीछे सट्टे का कारोबार, कभी दुबई तो कभी थाईलैंड में उड़ाता था पैसों से गुलछर्रे, युवाओं को ऐसे अपना शिकार बनाता था बाबू खेमानी

Ads

दिखाने के लिए इन्फ्लुएंसर.. स्क्रीन के पीछे सट्टे का कारोबार, Raipur Social Media Influencer Babu Khemani Batting News

  • Reported By: Suman Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 06:15 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 06:15 PM IST

Babu Khemani Batting News. Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • सटोरिए बाबू खेमानी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • महज ढाई साल में खड़ा किया करोड़ों का नेटवर्क
  • विदेशों के दौरों पर खर्च करता था काली कमाई का हिस्सा

रायपुर। Babu Khemani Batting News: सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो बनाकर पहचान बनाने वाला बाबू खेमानी अब ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का मास्टरमाइंड निकला है। रील्स बनाकर लोकप्रियता हासिल करने वाला बाबू खेमानी अब पुलिस की गिरफ्त में है। भले ही रायपुर का बाबू खेमानी एक साधारण कंटेंट क्रिएटर दिखता है, लेकिन वह ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का संचालक है। पुलिस ने पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है। फिलहाल आरोपी को रायपुर पुलिस की क्राइम यूनिट सेल में रखकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है, जहां उसके नेटवर्क से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।

सोशल मीडिया से सट्टे तक का सफर (Babu Khemani Batting News)

जांच में सामने आया है कि बाबू खेमानी इंस्टाग्राम पर कॉमेडी और क्रिकेट प्रिडिक्शन से जुड़े वीडियो बनाकर युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ। वह अपने फॉलोअर्स को क्रिकेट मैचों के संभावित नतीजों के बारे में बताता और अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें सट्टे में पैसा लगाने के लिए प्रेरित करता था। पहले वह लोगों को फॉलोअर बनाता और फिर निजी संपर्क के जरिए उन्हें सट्टेबाजी के नेटवर्क में जोड़ता था। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था, जिसमें सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर नए “कस्टमर” तैयार किए जाते थे।

ढाई साल में खड़ा किया करोड़ों का नेटवर्क (Babu Khemani Kon Hai)

Babu Khemani Batting News: पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी और उसका भाई करण खेमानी पिछले करीब ढाई साल से “3 स्टम्प्स”, “रेड्डी ग्रुप”, “बजरंग ग्रुप”, “मेट्रो 65” और “डायमंड मास्टर” नाम से ऑनलाइन सट्टा पैनल संचालित कर रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए देशभर में लोगों से पैसा लगवाया जाता था। पुलिस को मिले इनपुट के अनुसार, इस रैकेट के जरिए बाबू ने महज दो साल में 2 से 3 करोड़ रुपये तक का मुनाफा कमाया। सट्टे के इस कारोबार में पैसों के लेन-देन को छिपाने के लिए बाबू और उसके सहयोगियों ने म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार, 10 से 15 हजार रुपये में ऐसे खाते खरीदे जाते थे और इन्हीं के माध्यम से करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया जाता था। पुलिस अब इन खाताधारकों की पहचान कर उन्हें भी जांच के दायरे में ला रही है।

भाई करण खेमानी की तलाश (Babu Khemani Viral Video)

सट्टे से कमाई गई रकम से बाबू ने लग्जरी लाइफस्टाइल अपनाई। वह कई बार दुबई और थाईलैंड गया, जहां उसने सट्टे के नेटवर्क को समझा और अपने कारोबार को विस्तार दिया। महंगी गाड़ियां, फाइव स्टार होटल, रिजॉर्ट में ठहरना ये सब उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। पुलिस ने उसके पास से एक बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की है, जो इसी अवैध कमाई से खरीदी गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाबू के ठिकानों से 3 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, एक राउटर, कैलकुलेटर, सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली डायरी, 10 एटीएम कार्ड और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में ही इन डिवाइसों से बड़े पैमाने पर लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के सबूत मिलने की बात सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि इन डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण से आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े और बड़े नाम उजागर हो सकते हैं।

धमकी और अवैध वसूली के भी आरोप, खुलेंगे कई और राज (Babu Khemani Satta News)

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि बाबू खेमानी कुछ लोगों को धमकाकर अवैध वसूली भी करता था। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और उसके पासपोर्ट को जब्त करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस को कुछ राज तो बाबू ने बताए हैं मगर कुछ राज अब भी उजागर होने बाकी हैं, पुलिस सोमवार को बाबू खेमानी को अदालत में पेश करके रिमांड बढ़ाए जाने की मांग कर सकती है। बाबू खेमानी और उसके साथी सटोरियों ने सट्टेबाजी से जो संपत्ति बनाई उसे सरकार जब्त कर सकती है। बाबू से मिलने वाले दूसरे सटोरियों और बड़े कारोबारियों की गिरफ्तारी हो सकती है। म्यूल खातों का उपयोग सट्टे की रकम के ट्रांजेक्शन में हुआ, खाता धारकों और खाता बेचने वालों पर भी कानूनी एक्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः-