हल्की बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 51.01 और निफ्टी 11.85 अंक ऊपर चढ़े
हल्की बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 51.01 और निफ्टी 11.85 अंक ऊपर चढ़े
मुंबई। वैश्विक बाजारों से आ रहे कमजोर संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स आज 51.01 अंक यानि 0.13% बढ़कर 38,336.76 पर और निफ्टी 11.85 अंक यानि 0.10% बढ़कर 11,582.75 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान आज मिडकैप शेयरों में बढ़त रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.20% बढ़कर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.14% गिरकर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.18% गिरकर बंद हुआ है।
यह भी पढ़ें : अटलजी को श्रद्धांजलि देने का विरोध करने वाले AIMIM के पार्षद को एक साल जेल
वहीं बैंकिंग, मेटल में गिरावट नजर अआई है। बैंक निफ्टी 230 अंक गिरकर 28097 पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 1.45%, निफ्टी ऑटो में 0.18% की गिरावट रही।
कारोबारी सत्र के दौरान टॉप गेनर्स में टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, लार्सन, डॉ रेड्डी लैब्स, एचसीएल टेक, अदानी पोर्ट्स, रिलायंस के शेयर्स रहे जबकि टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, एचपीसीएल, हिंडाल्को, वेदांता, टाटा स्टील, एसबीआई, बजाज ऑटो के शेयर्स रहे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


