मुंबई। वैश्विक बाजारों से आ रहे कमजोर संकेतों के चलते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स आज 45.03 अंक यानि 0.12% गिरकर 38,645.07 पर और निफ्टी 3.70 अंक यानि 0.032% बढ़कर 11,680.50 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.35% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55% बढ़कर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.35% बढ़कर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : फर्जी वोटर्स,सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और मप्र-राजस्थान के निर्वाचन आयोग को दी 10 दिन की मोहलत
कारोबारी सत्र के दौरान आज बैंकिंग और मेटल शेयरों में गिरावट आई। बैंक निफ्टी 42 अंक गिरकर 28061 पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.01%, निफ्टी फार्मा में 2.67%, निफ्टी आईटी में 1.81% की बढ़त रही।
वहीं आज के कारोबार में टॉप गेनर्स शेयर्स में टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डी लैब्स, लुपिन, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड कॉर्प, बजाज ऑटो, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक रहे जबकि टॉप लूजर्स में यस बैंक, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वेदांता, मारुति सुजुकी के शेयर्स रहे।
वेब डेस्क, IBC24