नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच बुधवार को निवेशकों के 13.47 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 900 अंक से अधिक टूट गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 906.07 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 72,761.89 पर बंद हुआ। कारोबार दौरान यह 1,152.25 अंक तक टूट गया था।
इसके साथ बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 13,47,822.84 करोड़ रुपये घटकर 3,72,16,602.67 करोड़ रुपये रह गया।
भाषा अनुराग रमण
रमण