शेयर बाजार में बढ़त बरकरार, सेंसेक्स में 89.32 अंकों की उछाल
शेयर बाजार में बढ़त बरकरार, सेंसेक्स में 89.32 अंकों की उछाल
मुंबई। रुपए में आई तेजी का असर गुरुवार को शेयर बाजार में भी नजर आया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 89.32 अंकों की उछाल के साथ 36,725.42 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.20 अंक चढ़कर 11,058.20 के स्तर पर बंद हुआ। सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 100 अंक मजबूत होकर 36700 के पार निकल गया जबकि निफ्टी 11050 पर कारोबार कर रहा था।
कारोबार के दौरान आज पावरग्रिड, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयरों में बढ़त रही। जबकि वेदांता, कोल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट नजर आई। बता दें कि आज रुपया डॉलर के मुकाबले 70 रुपए के नीचे आ गया। ऐसा 8 जनवरी के बाद पहली बार हुआ है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर हुई चर्चा
इसस पहले बुधवार को भी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सेंसेक्स 193.56 अंक उछलकर 36,636.10 तथा एनएसई निफ्टी 65.55 अंक बढ़कर 11,053 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 8 फरवरी के बाद कल 11,000 के स्तर को पार कर गया था।

Facebook


