BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Stock Market Outlook: इस हफ्ते बाजार किस दिशा में जाएगा? क्या शेयर बाजार चढ़ेगा या गिरेगा? इन फैक्टर्स पर टिकी नजरें

Stock Market Outlook: इस हफ्ते बाजार किस दिशा में जाएगा? क्या शेयर बाजार चढ़ेगा या गिरेगा?

(Stock Market Outlook, Image Source: Meta AI)

(Stock Market Outlook, Image Source: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 13 Apr 2025 | 5:31 pmModified: 13 Apr 2025 | 5:31 pm
HIGHLIGHTS
  1. अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
  2. आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे इस सप्ताह फोकस में रहेंगे।
  3. घरेलू और वैश्विक महंगाई से जुड़े आंकड़े इस हफ्ते जारी होंगे।

Stock Market Outlook: इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा कई बड़े कारकों पर निर्भर रहेगा। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर की घटनाएं और आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों जैसे विप्रो और इंफोसिस के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और वैश्विक बाजारों का रुख भी मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। खास बात यह है कि इस हफ्ते सोमवार 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और शुक्रवार 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

सप्ताह रहेगा उतार-चढ़ाव भरा

बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि इस सप्ताह बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के निदेशक पुनीत सिंघानिया के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच शुल्क बढ़ाने की होड़ से निवेशकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। घरेलू मोर्चे पर थोक मूल्य सूचकांक (WPI) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़े आने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, ब्रिटेन और चीन से महत्वपूर्ण आर्थिक डेटा जारी होगा, जिससे बाजार की दिशा तय हो सकती है।

बीते सप्ताह मार्केट में हल्की गिरावट

पिछले सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद मामूली नुकसान देखने को मिला था। बीएसई सेंसेक्स 207.43 अंक यानी 0.27% गिरा, जबकि एनएसई निफ्टी 75.90 अंक यानी 0.33% कमजोर हुआ। अमेरिका द्वारा भारत पर 26% अतिरिक्त शुल्क की घोषणा ने भी मार्केट के चाल को प्रभावित किया, हालांकि बाद में इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया गया।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार, वैश्विक घटनाएं, कंपनियों के तिमाही नतीजे, रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव इस सप्ताह बाजार पर प्रभाव डालेंगे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस हफ्ते आने वाले ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा से बाजार की दिशा और स्पष्ट हो सकती है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस हफ्ते केवल तीन कारोबारी दिन होंगे, क्योंकि सोमवार (डॉ. आंबेडकर जयंती) और शुक्रवार (गुड फ्राइडे) को बाजार बंद रहेंगे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Stock Market Outlook: Which direction will the market go this week? Will the stock market rise or fall? All eyes are on these factors

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm