उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार स्थिर
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार स्थिर
मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) उतार-चढ़ाव भरे कारोबार तथा वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। हालांकि, बाद में ये सपाट रुख के साथ कारोबार कर रहे थे।
कारोबारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 83.06 अंक की बढ़त के साथ 73,178.28 अंक पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 27.95 अंक के लाभ के साथ 22,226.30 अंक पर खुला। हालांकि, बाद में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सपाट रुख के साथ कारोबार कर रहे थे।
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में थे।
वहीं एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो और लार्सन के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया कॉस्पी बढ़त में था। वहीं जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,509.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
भाषा अजय अजय
अजय

Facebook


