मजबूत मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: August 12, 2021 4:05 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल वायदा भाव 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,493.90 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 20.20 रुपये यानी 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,493.90 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,958 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में