Students Scholarship Latest Update: छात्रवृत्ति पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर.. सरकारी योजनाओं का मिलेगा फायदा, जानें क्या है सरकार की प्लानिंग

Students Scholarship Latest Update: श्रम मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए छात्रों को कल्याणकारी व मेरिट आधारित दोनों छात्रवृत्तियों का लाभ लेने की अनुमति दी।

Students Scholarship Latest Update: छात्रवृत्ति पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर.. सरकारी योजनाओं का मिलेगा फायदा, जानें क्या है सरकार की प्लानिंग

Students Scholarship Latest Update || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 24, 2026 / 12:23 am IST
Published Date: February 23, 2026 9:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छात्रों को दोहरी छात्रवृत्ति का लाभ
  • मेरिट और कल्याण योजना साथ संभव
  • असंगठित श्रमिकों के बच्चों को राहत

नयी दिल्ली: श्रम मंत्रालय की कल्याणकारी छात्रवृत्ति का लाभ उठाने वाले विद्यार्थी अब केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी एजेंसी से मिलने वाली ‘मेरिट’ पर आधारित’ छात्रवृत्ति प्राप्त करने के पात्र होंगे। (Students Scholarship Latest Update) सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने पात्र असंगठित श्रमिकों के बच्चों के लिए शैक्षिक सहायता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण श्रम-हितैषी सुधार किया है। मंत्रालय कल्याणकारी श्रम कल्याण योजना का संचालन करता है।

जानें क्या है सरकार की योजना

यह योजना आर्थिक परेशानियों को कम करने और निर्बल श्रमिक परिवारों में शिक्षा की निरंतरता को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। पहले यह योजना पूरी तरह जरूरत के आधार पर थी और इसमें ‘मेरिट’ का कोई नियम नहीं था। (Students Scholarship Latest Update) अब बदलाव के बाद, जो छात्र कल्याण-आधारित छात्रवृत्ति ले रहे हैं, वे पात्र होने पर किसी भी सरकार की छात्रवृत्ति भी ले सकते हैं। बयान के अनुसार, ‘संशोधित दिशानिर्देशों के तहत छात्र जो मंत्रालय की कल्याण-आधारित छात्रवृत्ति ले रहे हैं, वे पात्र होने पर किसी भी केंद्रीय या राज्य सरकार की छात्रवृत्ति भी प्राप्त कर सकेंगे।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में