चालू विपणन वर्ष में अबतक चीनी उत्पादन तीन प्रतिशत बढ़कर 2.3 करोड़ टन हुआ : इस्मा

चालू विपणन वर्ष में अबतक चीनी उत्पादन तीन प्रतिशत बढ़कर 2.3 करोड़ टन हुआ : इस्मा

चालू विपणन वर्ष में अबतक चीनी उत्पादन तीन प्रतिशत बढ़कर 2.3 करोड़ टन हुआ : इस्मा
Modified Date: February 20, 2023 / 09:00 pm IST
Published Date: February 20, 2023 9:00 pm IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) देश का चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक 2.8 प्रतिशत बढ़कर दो करोड़ 28.4 लाख टन हो गया। चीनी उद्योग के प्रमुख निकाय इस्मा ने यह जानकारी दी है।

दुनिया में चीनी के एक प्रमुख उत्पादक देश भारत में चीनी का उत्पादन पिछले विपणन वर्ष की समान अवधि के दो करोड़ 22.2 लाख टन का हुआ था।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में लगभग 505 मिलें परिचालन में थीं, जबकि पिछले वर्ष 522 मिलें चल रही थीं।

उद्योग निकाय ने बयान में कहा, एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ना शीरे के उपयोग के बाद देश का कुल चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष 2022-23 की अक्टूबर- 15 फरवरी तक की अवधि के दौरान दो करोड़ 28.4 लाख टन था।

उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन पहले के 59.9 लाख टन से मामूली बढ़कर 61.2 लाख टन हो गया, जबकि महाराष्ट्र में यह इस अवधि के दौरान 86.2 लाख टन की तुलना में थोड़ा घटकर 85.9 लाख टन रह गया।

कर्नाटक में चीनी का उत्पादन पहले के 45.4 लाख टन के मुकाबले थोड़ा बढ़कर 46.1 लाख टन हो गया।

अन्य राज्यों ने चालू विपणन वर्ष के अक्टूबर से 15 फरवरी के दौरान 35.1 लाख टन चीनी का योगदान दिया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 30.7 लाख टन था।

पिछले महीने, इस्मा ने अक्टूबर 2022 में जारी 3.65 करोड़ टन के अपने पहले के अनुमान के मुकाबले वर्ष 2022-23 के लिए अपने चीनी उत्पादन अनुमान को संशोधित कर 3.4 करोड़ टन कर दिया था।

विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी उत्पादन 3.58 करोड़ टन रहा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में