30 Days Validity Recharge: मोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब मिलेगा 30 दिन वाला रिचार्ज और बिना डेटा का प्लान का ऑप्शन, क्या कंपनियों ने बदला नियम?

30 Days Validity Recharge: सरकार के नए नियमों के मुताबिक प्रीपेड मोबाइल यूजर्स को अब 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज का विकल्प मिलेगा। साथ ही बिना डेटा वाले Voice-SMS-only प्लान भी उपलब्ध होंगे। इससे कम इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले और बजट का ध्यान रखने वाले ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार प्लान चुनने में आसानी होगी।

30 Days Validity Recharge: मोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब मिलेगा 30 दिन वाला रिचार्ज और बिना डेटा का प्लान का ऑप्शन, क्या कंपनियों ने बदला नियम?

(30 Days Validity Recharge/ Image Credit:X)

Modified Date: September 27, 2026 / 05:33 pm IST
Published Date: September 27, 2026 5:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान का प्रावधान
  • साल में 12 रिचार्ज से चल सकता है काम
  • Voice और SMS-only प्लान का विकल्प

बिजनेस: 30 Days Validity Recharge: मोबाइल रिचार्ज को लेकर प्रीपेड यूजर्स के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 पेश किए हैं। नए प्रावधानों के तहत टेलीकॉम कंपियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने होंगे। इसका मतलब है कि यूजर्स को हर महीने 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के कारण साल में अतिरिक्त रिचार्ज कराने से राहत मिलेगी। 30 दिन की वैलिडिटी (30 Days Validity Recharge) होने पर एक साल में 12 रिचार्ज से काम चल जाएगा।

बिना डेटा वाले प्लान भी मिलेंगे

नए नियमों में उन ग्राहकों के लिए भी विकल्प बढ़ाने की बात कही गई है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती। ऐसे ग्राहकों के लिए केवल Voice और SMS वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध (30 Days Validity Recharge) कराने का प्रावधान किया गया है। इससे मुख्य रूप से कॉल और मैसेज के लिए मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों को डेटा वाले प्लान के बजाय अपनी जरूरत के अनुसार रिचार्ज चुनने का मौका मिलेगा। इससे कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के खर्च को भी उनकी जरूरत के मुताबिक रखने में मदद मिलेगी।

राघव चड्ढा ने संसद में उठाया था मुद्दा

बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन बदलावों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें रिचार्ज प्लान से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया था। चड्ढा के अनुसार, उन्होंने 11 मार्च को संसद में भी यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने ग्राहकों के लिए ज्यादा विकल्प और किफायती मोबाइल प्लान उपलब्ध कराने की मांग की थी। उन्होंने इस बदलाव के लिए केंद्र सरकार और TRAI का आभार भी जताया।

 

TRAI ने बताए बदलाव के कारण

TRAI के अनुसार, हर मोबाइल ग्राहक को डेटा वाले बंडल प्लान की जरूरत नहीं होती। Telecom Consumer Protection (Twelfth Amendment), 2024 लागू होने के बाद भी Voice और SMS-only Short Validity Tariff (STV) प्लान की उपलब्धता सीमित रही। कई कंपनियों के पास ऐसे प्लान ज्यादा लंबी वैलिडिटी के साथ उपलब्ध थे। इससे कम बजट में छोटी अवधि का रिचार्ज चाहने वाले ग्राहकों के विकल्प सीमित हो जाते थे।

कम बजट वाले ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

नए संशोधन का मुख्य उद्देश्य Voice और SMS का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए रिचार्ज के विकल्प बढ़ाना है। खासकर ऐसे ग्राहक, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत कम या बिल्कुल नहीं होती, अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लान चुन सकेंगे। 30 दिन की वैलिडिटी (30 Days Validity Recharge) वाले प्लान से रिचार्ज की अवधि को समझना भी आसान होगा। हालांकि अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियां इन नियमों के तहत किस कीमत और किन सुविधाओं के साथ प्लान पेश करती हैं, यह उनके आगामी टैरिफ पर निर्भर करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।